Monday, June 29, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

डॉ. सुनीता मेहरोत्रा रही विशिष्ट अतिथि,अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर आयोजित 39वें अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में 

भारत सिंह चौहान

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर इंटरनेशनल यूथ हॉस्टल, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली में आयोजित 39वें अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह–2026 में समाजसेवी, योग विशेषज्ञ एवं Wanchhit Foundation की संस्थापक डॉ. सुनीता मेहरोत्रा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम का आयोजन नशा मुक्ति के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा सामाजिक चेतना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया। समारोह में देशभर से आए साहित्यकारों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों एवं विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों ने सहभागिता की।

अपने संबोधन में डॉ. सुनीता मेहरोत्रा ने कहा कि योग, ध्यान और सकारात्मक जीवनशैली ही नशामुक्त समाज की मजबूत नींव हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ युवा ही सशक्त भारत का आधार हैं।

इस अवसर पर कवि सम्मेलन, सम्मान समारोह तथा नशा मुक्ति विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें विशेषज्ञों ने नशे के दुष्प्रभावों और उसके समाधान पर अपने विचार साझा किए।

डॉ. सुनीता मेहरोत्रा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आदरणीय डॉ. सचिदानंद शांडिल्य जी, आयोजन समिति एवं सभी सहयोगी संस्थाओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जनजागरूकता अभियान समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि Wanchhit Foundation भविष्य में भी योग, स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण एवं नशा मुक्ति जैसे सामाजिक अभियानों में सक्रिय सहभागिता निभाता रहेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles