भारत सिंह चौहान की रिपोर्ट
कोटा/बसंत विहार खंडेलवाल सरावगी समाज की प्रथम स्नेह मिलन समारोह एवं आम सभा रविवार को महावीर इंटरनेशनल भवन, हाड़ा रानी सर्किल में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ: सर्व प्रथम 9 बार णमोकार मन्त्र के पाठ के साथ विधिवत कार्यक्रम की शुरुवात हुई
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री आर.के. बज साहब ने की। दीप प्रज्ज्वलन वरिष्ठ समाजसेवी श्री प्रेमचंद जी कासलीवाल साहब द्वारा किया गया।
मंचासीन अतिथिगण:
मुख्य अतिथि के रूप में सरावगी समाज कोटा के अध्यक्ष श्री राकेश जी पाटोदी एवं अतिथि के रूप में श्री पवन जी पाटोदी मंचासीन रहे।
विचार एवं सुझाव:
1. श्री महेंद्र जी शाह ने बसंत विहार में नई इकाई गठित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
2. श्री पारस जी सोगानी ने संगठन के मुख्य उद्देश्य बताते हुए कहा कि परिवारों का आपस में सुख-दुःख में सहयोग करना ही संगठन की आत्मा है।
3. श्री विजय जी जैन ने सामाजिक-धार्मिक आयोजनों में इकाई की भूमिका पर प्रकाश डाला तथा कुछ रीति-रिवाजों में समयानुकूल सुधार के सुझाव दिए।
4. अध्यक्ष श्री आर.के. बज साहब ने समाज के जरूरतमंद लोगों को शिक्षा एवं चिकित्सा में सहयोग हेतु सभी को प्रेरित किया तथा समाज द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।
5. श्री प्रेमचंद जी कासलीवाल ने सरावगी समाज के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर सहभागिता का आह्वान किया।
6. मुख्य अतिथि श्री राकेश जी पाटोदी ने कोटा सरावगी समाज की चल रही गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अधिकतम लोगों को समाज का सदस्य बनाकर सहभागिता बढ़ाई जाएगी तथा कुछ सामाजिक व्यवस्थाओं में परिवर्तन की आवश्यकता है।
सभी सदस्यों की सहमति से
संरक्षक श्री आर के जैन (बज ), श्री प्रेम चंद जी कासलीवाल,अध्यक्ष श्री प्रदीप जी पाटनी जी, सचिव श्री पारस जी सोगानी जी,कोषाध्यक्ष श्री निर्मल जी सोनी (रायथाल ), कार्याध्यक्ष विजय जैन (मदद ),उपाध्यक्ष महेंद्र जी सिसवाली वाले,राजेन्द्र जी पांड्या को बनाया गया
कार्यक्रम का संचालन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। अंत में स्नेह भोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। बसंत विहार इकाई के गठन को लेकर सभी सदस्यों में विशेष उत्साह देखा गया।





















