-रिपोर्ट भारत सिंह चौहान, मनीष अग्रवाल
कोटा। दादाबाड़ी विस्तार योजना स्थित रेण्डल पार्क परिसर में रविवार को नगर निगम की ओर से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की गरिमामयी उपस्थिति में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया
“हरयालो राजस्थान” अभियान के अंतर्गत नगर निगम ने इस मानसून सीजन के दौरान वृहद स्तर पर पौधारोपण की कार्ययोजना तैयार की है। इसी के अंतर्गत आज प्रातः 9 बजे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की गरिमा में उपस्थिति में पौधारोपण किया गया
कार्यक्रम में कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा भाजपा शहर जिला अध्यक्ष राकेश जैन, निवर्तमान महापौर राजीव अग्रवाल भारती, संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल जिला कलेक्टर पीयूष समारिया, कोटा विकास प्राधिकरण के आयुक्त बचनेश अग्रवाल भाजपा नेता पंकज मेहता अशोक महेश्वरी गोविंद शर्मा
सहित शैलेंद्र ऋषि रितेश चितौड़ा कीर्ति कांत गोयल विनय आज़ाद धर्मेंद्र हाड़ा योगेश शर्मा राजेन्द्र जैन जसपाल अरोड़ा रामू सनाढय विमलेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य अतिथि और प्रबुद्धजन भी उपस्थित रहेंगे।






