Monday, August 17, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

भारी मात्रा में प्रतिबंधित साइकोट्रोपिक दवाइयाँ और इंजेक्शन जब्त, CBN की बड़ी कार्रवाई

-भारत सिंह चौहान

कोटा/जयपुर। “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) राजस्थान यूनिट ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित साइकोट्रोपिक दवाइयाँ और इंजेक्शन जब्त किए हैं।

CBN अधिकारियों ने  शुक्रवार को जांच के दौरान जयपुर में एक संदिग्ध तस्कर के घर और गोदाम पर छापेमारी की। यह कार्रवाई 21 जून को जब्त किए गए 72,000 प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल मामले की फॉलोअप जांच के तहत की गई। छापेमारी के समय आरोपी अपने घर पर नहीं मिला, जिसके बाद अधिकारियों ने उसके गोदाम की तलाशी ली। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित साइकोट्रोपिक दवाइयाँ एवं इंजेक्शन बरामद हुए, जिन्हें NDPS अधिनियम के तहत जब्त कर लिया गया।

जब्त की गई सामग्री में -एल्प्राजोलम टैबलेट – 1,20,600,ट्रामाडोल कैप्सूल – 16,800, लोराजेपम टैबलेट – 7,200, ट्रामाडोल इंजेक्शन – 750 वायल,पेंटाजोसीन इंजेक्शन – 400 वायल, CBN अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई उनकी सतर्कता, कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। विभाग ने स्पष्ट किया कि “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत उसकी शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance) की नीति केवल मादक पदार्थों की जब्ती तक सीमित नहीं है, बल्कि अवैध तस्करी नेटवर्क और ड्रग कार्टेल्स को पूरी तरह ध्वस्त करना भी इसका प्रमुख उद्देश्य है।

CBN ने कहा कि प्रदेश सहित देशभर में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles