Saturday, October 3, 2026
file_000000001f3c81f8af4bf00ddfabb1bf
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

ऑपरेशन युवा रक्षा के तहत 26 जून को होगा युवा सांस्कृतिक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम

भारत सिंह चौहान

कोटा। भारत सरकार के “नशा मुक्त भारत” संकल्प को सशक्त बनाने तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN), कोटा द्वारा “ऑपरेशन युवा रक्षा” के द्वितीय संस्करण के अंतर्गत एक विशेष युवा सांस्कृतिक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम 26 जून  को अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर SIAM ऑडिटोरियम, स्टेशन रोड, कोटा में दोपहर 3:30 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम का विषय “Drugs Out, Dreams In” रखा गया है, जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहकर अपने सपनों, प्रतिभाओं और सकारात्मक जीवन मूल्यों की ओर अग्रसर करना है।

कार्यक्रम का मुख्य संदेश “नशा मुक्त सपना, कामयाब कोटा बने अपना” रहेगा। इस अवसर पर युवाओं द्वारा एवं युवाओं के लिए विभिन्न सांस्कृतिक और प्रेरणादायी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इनमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, युवा संवाद मंच, साहस एवं सकारात्मक बदलाव की कहानियां, प्रदर्शनी, इंटरएक्टिव अनुभव क्षेत्र, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता तथा पुरस्कार एवं सम्मान समारोह शामिल रहेंगे।

केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों, शिक्षण संस्थानों, युवा संगठनों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

यह आयोजन राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहयोग से किया जा रहा है। सीबीएन, कोटा ने विद्यार्थियों, युवाओं, शिक्षकों, अभिभावकों एवं नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेकर “नशा मुक्त भारत” अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया है।

कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी पूर्व पंजीकरण करा सकते हैं अथवा कार्यक्रम स्थल पर भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी। अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए मोबाइल नंबर 8233650349 एवं 7508131154 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles