Saturday, October 3, 2026
file_000000001f3c81f8af4bf00ddfabb1bf
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

स्पोर्ट्स सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में पहुंचे सुनील कुमार साहू, इंडियन प्राइड आइकन अवार्ड 2026 से हुए सम्मानित 

रामावतार राठौर:

कोटा/बेटी बचाओ फाउंडेशन द्वारा आयोजित भव्य इंडियन प्राइड आइकन अवार्ड 2026 समारोह में अंतरराष्ट्रीय सिल्वर मेडलिस्ट एवं पैरा एथलीट सुनील कुमार साहू को खेल क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और देश का नाम रोशन करने के लिए इंडियन प्राइड आइकन अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें समारोह में स्पोर्ट्स सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। समारोह में स्प्राउट्स इंग्लिश स्कूल, बयाना (भरतपुर) की प्रिंसिपल प्रीति फौजदार को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। वहीं युवा पैरा खिलाड़ी सुनेत्रा को भी राष्ट्रीय, खेलो इंडिया पैरा गेम्स एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाने के लिए इंडियन प्राइड आइकन अवार्ड से नवाजा गया। साथ ही आँचल पूरी, किशोर गिठाला आदि को सम्मानित किया गया समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 21 प्रतिभाशाली शख्सियतों को सम्मानित किया गया

बेटी बचाओ फाउंडेशन के डायरेक्टर राज शर्मा एवं राहुल शर्मा ने सभी सम्मानित प्रतिभाओं को अवार्ड प्रदान करते हुए उनके योगदान की सराहना की। इस अवसर पर आंचल पुरी, किशोर गीठाला सहित कई अन्य विशिष्ट प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सम्मानित प्रतिभाओं की उपलब्धियों को सराहा गया तथा समाज और देश के विकास में उनके योगदान को प्रेरणादायी बताया गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles