Saturday, October 3, 2026
file_000000001f3c81f8af4bf00ddfabb1bf
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

शहरी सेवा शिविर में रिकॉर्ड निस्तारण : एक ही दिन में 339 प्रकरणों का समाधान

-भारत सिंह चौहान

कोटा विकास प्राधिकरण द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर के अंतर्गत लम्बित प्रकरणों के निस्तारण में लगातार तेजी लाई जा रही है। इसी क्रम में आज शिविर के दौरान विभिन्न श्रेणियों में कुल 339 प्रकरणों का निस्तारण कर आमजन को बड़ी राहत प्रदान की गई।

आज शिविर में कृषि भूमि पर बसी स्वीकृत योजनाओं के अंतर्गत 112 पट्टे जारी किए गए, वहीं कच्ची बस्ती नियमन के 85 प्रकरणों का निस्तारण कर पात्र आवेदकों को राहत प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त 63 नामांतरण प्रकरणों का समाधान किया गया, जिससे लम्बे समय से लंबित प्रकरणों को गति मिली।

इसके साथ ही 40 फ्री-होल्ड एवं लीज मुक्ति प्रमाण पत्र जारी किए गए तथा 20 प्रकरणों में ब्याज छूट के माध्यम से वसूली की गई। साथ ही निर्माण अवधि विस्तार, भवन मानचित्र, पुनः पट्टा जारीकरण एवं अन्य प्रकरणों का भी त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया गया।

इन समस्त कार्यवाहियों के फलस्वरूप कोटा विकास प्राधिकरण को आज लगभग ₹61.72 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ है। यह शहरी सेवा शिविर आमजन के लम्बित प्रकरणों के शीघ्र समाधान एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने की दिशा में प्रभावी साबित हो रहा है।

प्राधिकरण अधिकारियों द्वारा शिविर में प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई एवं निस्तारण की कार्रवाई निरंतर जारी है, ताकि अधिकतम नागरिकों को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराई जा सके।

कोटा विकास प्राधिकरण द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे अपने लम्बित प्रकरणों के निस्तारण हेतु शिविर में उपस्थित होकर इस जनहितकारी अभियान का अधिकाधिक लाभ उठाएँ।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles