Saturday, October 3, 2026
file_000000001f3c81f8af4bf00ddfabb1bf
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

जिला कलेक्टर बूंदी हरफूल सिंह यादव को लेखक परमानन्द गोयल ने भेंट की अपनी पुस्तक ‘विचारों की उड़ान’

भारत सिंह चौहान

बूंदी/कोटा।‘कोटा लैंड बैंक’, ‘संसद विजिट–यादें’ और ‘हाड़ौती गौरव सम्मान–2026’ जैसी चर्चित पुस्तकों के लेखक एवं सामाजिक चिंतक परमानन्द गोयल ने जिला कलेक्टर बूंदी हरफूल सिंह यादव से शिष्टाचार मुलाकात की। शिष्टाचार भेंट के दौरान बूंदी शहर के विकास के रोड मैप के संबंध में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहे संदीप दंडवते, वी के जैन तथा आरके राठौर की उपस्थिति में गोयल की पूर्व चर्चित कृति ‘कोटा टूरिज्म – विजिट कोटा – यादगार कोटा’ का भी जिक्र हुआ, जिसमें कोटा संभाग के पर्यटन स्थलों को तस्वीरों के साथ शब्दों से सजाया गया है। इस दौरान उन्होंने अपनी नवीनतम चिंतनपरक कृति ‘विचारों की उड़ान : जीवन आपका, नजरिया आपका और दृष्टिकोण भी आपका’ जिला कलेक्टर को भेंट की।

लेखक परमानन्द गोयल का कहना है कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में यह पुस्तक युवाओं और विशेषकर कोचिंग विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शक साबित होगी। पुस्तक में संकलित विचार और जीवन सूत्र विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच विकसित करने के साथ-साथ उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाने में सहायक होंगे। जीवन के विविध अनुभवों पर आधारित यह कृति युवाओं को आत्मनिरीक्षण और व्यक्तित्व निर्माण के लिए प्रेरित करती है।

लेखक गोयल का यह भी कहना है कि आज के दौर में युवाओं को मानसिक संबल की बेहद जरूरत है। इस पुस्तक के जीवन सूत्र और विचार विद्यार्थियों को आत्मावलोकन (Self-introspection) और व्यक्तित्व निखारने में मदद करेंगे। गौरतलब है कि सामाजिक चिंतन से जुड़े गोयल की पूर्व में प्रकाशित ‘कोटा लैंड बैंक’ और ‘संसद विजिट’ जैसी कृतियां भी प्रशासनिक और सामाजिक हलकों में काफी चर्चा में रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles