Saturday, October 3, 2026
file_000000001f3c81f8af4bf00ddfabb1bf
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

CBN की बड़ी कार्रवाई: 72 हजार ट्रामाडोल कैप्सूल जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

भारत सिंह चौहान

कोटा। ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत मादक पदार्थों और प्रतिबंधित दवाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) राजस्थान यूनिट ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 72,000 प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल जब्त किए हैं। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो को विशिष्ट खुफिया सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बस से आगरा से महवा की ओर प्रतिबंधित दवाओं की खेप लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर CBN जयपुर के अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित कर बस की निगरानी और रोकथाम के लिए रवाना किया गया।

कड़ी निगरानी के बाद संदिग्ध बस की पहचान कर उसे आगरा-महवा मार्ग पर भरतपुर बाईपास के निकट महवा, जिला दौसा (राजस्थान) में रोका गया। बस की तलाशी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की गई। उसकी तलाशी लेने पर तीन पॉलीबैग में छिपाकर रखे गए कुल 72,000 प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद हुए।

CBN अधिकारियों ने बरामद ट्रामाडोल कैप्सूल को जब्त कर लिया तथा आरोपी को एनडीपीएस अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया। मामले की विस्तृत जांच जारी है और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने बताया कि यह कार्रवाई अधिकारियों की सतर्कता, कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत ब्यूरो की शून्य सहनशीलता नीति का उद्देश्य केवल मादक पदार्थों की जब्ती तक सीमित नहीं है, बल्कि अवैध तस्करी नेटवर्क और ड्रग कार्टेल्स का पूरी तरह सफाया करना भी है।

CBN ने स्पष्ट किया है कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए मादक पदार्थों और प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों के खिलाफ कठोर और प्रभावी कार्रवाई की जाती रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles