Saturday, October 3, 2026
file_000000001f3c81f8af4bf00ddfabb1bf
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

विवेकानंद नगर में मांस- मदिरा की दुकान खुलने से नगरवासियों में भारी आक्रोश

भारत सिंह चौहान

कोटा/विवेकानंद नगर कॉलोनी केडीए की पुरानी एवम् पोश कॉलोनी होने के बावजूद जिसके चारों तरफ सरकार द्वारा समाज की आवश्यक जरूरत सेवाएं पूर्व में स्थित संभाग का बड़ा मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल जिसमें रोजाना हजारों समाज के भावी डॉक्टर पढ़ते है एवं हजारों मरीज अपना इलाज करते हे , उत्तर दिशा की तरफ देश नामी इंस्टीट्यूट ” एलन” जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के बच्चे भावी इंजीनियर बनने के लिए रहते ,पढ़ते हे, उसी के नजदीक एलन इंस्टीट्यूट्स के मालिक की हवेली जिसमें उनका परिवार निवास करता है। पश्चिमी दिशा में बंसल कोचिंग परिवार का स्कूल के लिए भवन बन रहा। एवम् दक्षिण दिशा में राजस्थान की प्रसिद्धि प्राप्त शिक्षा केन्द्र “कोटा विश्वविद्यालय” विद्यमान है। जिसमें हजारों बच्चों को शिक्षा, दीक्षा देश के भावी कर्ण धारो का भविष्य तैयार होता हे ।

यह सब होने के बावजूद कॉलोनी के बीचों बीच इन सभी के नजदीक KDA द्वारा अलॉट की गई दुकान न.08 में “नॉन-वेज” मांस, मछली, अंडे परोसने,वितरण की दुकान खुल गई एवं उसके नजदीक शराब की दुकान खुलने के लिए तैयारी है ।

चारो तरफ सामाजिक संस्थाये, प्रबुद्ध परिवारों का ताना- बाना होने के बावजूद सरकार द्वारा लाइसेंस खोलने की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

विवेकानंद नगर मंदिर एवं विकास समिति के अध्यक्ष छीतरलाल शर्मा एवं अन्य सदस्य ओम प्रकाश मीणा, जगदीश प्रसाद मीणा, धनपाल मीणा शांतिलाल जांगिड़, गजानंद मीणा,मनीष शर्मा, नारायण शर्मा , टोनू शर्मा , राहुल मंत्री,हेमंत शर्मा कॉलोनी के अन्य गणमाने व्यक्तित्व के धनी लोग के नेतृत्व में आज मांस -मदिरा की दुकान के सामने अपना आक्रोश प्रगट किया और बंद करने की चेतावनी दी गई, समिति, एवम् समस्त विवेकानंद नगरवासी द्वारा प्रशासन को प्रिंट मीडिया द्वारा अवगत करवाया जा रहा है कि इन दुकानों का लाइसेंस तुरंत निरस्त किया जावे । एवं इनको बंद करवाया जावे।

यदि प्रशासन द्वारा कौताही बरती तो समिति, कॉलोनीवासीयो द्वारा बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जावेगा जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles