Monday, June 22, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग एवं नशामुक्ति का संदेश

रामावतार राठौर

कोटा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर श्री त्यागानंद हंस निर्वाण संस्थान, कोटा द्वारा रविवार को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस श्रद्धा, अनुशासन, उत्साह एवं शालीनता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के संस्थापक एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शक श्री राजकुमार जी महाराज के सानिध्य में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर उपस्थित संतों एवं श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए श्री राजकुमार जी महाराज ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन जीने की एक संपूर्ण जीवन पद्धति है। उन्होंने विभिन्न योगासनों एवं उनके लाभों की विस्तार से जानकारी दी तथा नियमित योगाभ्यास को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में बताया गया कि वर्ष 2015 से भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पहल पर प्रतिवर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस वर्ष योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” रही, जिसके माध्यम से लोगों को दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का संदेश दिया गया।

इस दौरान सभी संतों एवं समाज के लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने की प्रेरणा देते हुए नशा छोड़ने का संकल्प भी दिलाया गया। कार्यक्रम में “करे योग, रहे स्वस्थ” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

अंत में सभी उपस्थित संतों, श्रद्धालुओं एवं योग साधकों ने नियमित योगाभ्यास करने तथा समाज में स्वास्थ्य एवं नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles