Saturday, October 3, 2026
file_000000001f3c81f8af4bf00ddfabb1bf
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

दीनियात वैकेशन कैम्प-2026 का हुआ समापन, प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर और प्रतिभा

अशफाक अंसारी

कोटा। अंजुमन इस्लामिया समिति द्वारा खवातीन एवं बच्चियों के लिए आयोजित दीनियात वैकेशन कैम्प-2026 का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। 7 जून से 21 जून तक चले इस शिविर में प्रतिभागियों को दीनी तालीम के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा, व्यक्तित्व विकास एवं विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया।

समापन समारोह में शहर काजी जुबैर अहमद ने शिविर के सफल आयोजन पर अंजुमन इस्लामिया समिति को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे शिविर समाज में शिक्षा, संस्कार और आत्मविश्वास के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से प्राप्त ज्ञान को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

समिति के सदर सलीम खान ने बताया कि शिविर के दौरान बच्चियों और खवातीन को दीन-ए-इस्लाम की बुनियादी तालीम, कम्प्यूटर की बेसिक जानकारी, इंग्लिश स्पीकिंग, उर्दू पढ़ना-लिखना एवं बोलना, सिलाई, मेहंदी प्रशिक्षण, खेलकूद तथा अन्य रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।

समिति के सेक्रेटरी सलीम शेरी ने कहा कि शिविर का उद्देश्य बच्चियों को धार्मिक एवं आधुनिक शिक्षा के साथ आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रेरित करना था, जिसमें संस्था को अपेक्षित सफलता मिली है।

समापन समारोह में समाजसेवी अजीजउल्ला खान, उमरदीन रिजवी, साबिर अंसारी, महफूज कचारा, गफूर खान, निजामुद्दीन बबलू, ज़ाकिर हुसैन, कदीर भाई, शहाबुद्दीन, बाबू खान, मुख्तार अंसारी, इम्तियाज़ परवेज खान, कामिल खान, मंगू खान, साजिद जावेद सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी सहयोगियों, प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे शैक्षिक एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का संकल्प लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles