Saturday, October 3, 2026
file_000000001f3c81f8af4bf00ddfabb1bf
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा रेल मंडल में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भारत सिंह चौहान

कोटा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल में रविवार को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिल कलरा के मार्गदर्शन में मंडल अधिकारी क्लब, कोटा में उत्साह, अनुशासन एवं व्यापक सहभागिता के साथ किया गया। वर्ष 2015 से  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर प्रारंभ हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को प्रतिवर्ष 21 जून को विश्वभर में मनाया जाता है।

इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “योगा फॉर हेल्दी एजिंग” (स्वस्थ आयु के लिए योग) रही, जिसका उद्देश्य सभी आयु वर्ग के लोगों को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके उपरांत उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशा मुक्ति तथा नियमित योगाभ्यास अपनाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को सुना, जिसमें उन्होंने योग को स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन का आधार बताते हुए नियमित योगाभ्यास को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

इसके पश्चात प्रशिक्षित योग विशेषज्ञ द्वारा निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। साथ ही योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी भी प्रदान की गई। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूर्ण उत्साह के साथ योगाभ्यास में भाग लिया।

कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक अनिल कलरा, अपर मंडल रेल प्रबंधक, सभी शाखा अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं बड़ी संख्या में रेलकर्मी उपस्थित रहे तथा सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक  अनिल कलरा ने योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ड्रॉइंग प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा सभी प्रतिभागियों को नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित किया।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles