भारत सिंह चौहान
कोटा/ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में गणेश उद्यान के पटेल चौक पर “यारों की यारी ग्रुप” द्वारा योग, प्रणायाम किया गया। ग्रुप के दिनेश शर्मा ने बताया कि हमारे ग्रुप का प्रत्येक सदस्य स्वास्थ के प्रति बहुत जागरूकता के साथ प्रतिदिन उद्यान में मॉर्निंग वॉक ,योग, प्रणायाम, ध्यान, एक्सरसाइज करके स्वस्थ रहने का प्रयास करता हे और दूसरे लोगों को भी स्वस्थ रहने प्रति जागरूक, उत्साहित एवम् प्रेरणा देता हे।
योग की है माया ।
स्वस्थ रहे काया ।।
शरीर और आत्मा के लिए तोहपा है योग,
खुद को खुद से मिलाने का “मौका” है योग।





















