Saturday, October 3, 2026
file_000000001f3c81f8af4bf00ddfabb1bf
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बारां में स्काउट–गाइड परिवार का सामूहिक योगाभ्यास, स्वास्थ्य और अनुशासन का दिया संदेश

बारां/राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन 21 जून  को धानमंडी, बारां में भव्य रूप से किया गया। इस कार्यक्रम में स्काउट–गाइड परिवार ने अनुशासन, उत्साह और समर्पण के साथ बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।

सी.ओ. गाइड सुनीता मीणा ने बताया कि यह आयोजन जिला कलेक्टर श्री बालमुकुंद असावा के आदेशानुसार तथा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री गैंदाराम रैगर एवं माध्यमिक जिला शिक्षा अधिकारी श्री सीताराम गोयल के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्काउट यूनिट लीडर, गाइड कैप्टन, रोवर–रेंजर, अध्यापक/अध्यापिकाएं एवं छात्र–छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी की।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को भुजंगासन, त्रिकोणासन, मार्जरासन, मुख स्वानासन, अनुलोम–विलोम, कपालभाति, भ्रामरी सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया। सी.ओ. गाइड सुनीता मीणा ने अपने वक्तव्य में कहा कि नियमित योग से शरीर, मन और आत्मा को संतुलन मिलता है, जिससे शारीरिक स्फूर्ति, मानसिक शांति और आत्मिक ऊर्जा का विकास होता है। योग स्वस्थ जीवनशैली का सशक्त माध्यम है और इसे दैनिक दिनचर्या में शामिल करना आवश्यक है।

इस अवसर पर जिला सहायक सचिव श्री बृजगोविन्द टेलर, राष्ट्रपति पुरस्कृत श्री महेश सेन, जिला ट्रेनिंग काउंसलर श्री शकील खान, स्काउट मास्टर श्री हरीश सेन, श्री हरीश शर्मा, गाइड कैप्टन अनीश बेगम, मंजूलता मेमरोट, कविता शाक्यवाल, उषा बंगाली, आराध्या गौतम, दिव्या शर्मा सहित कब–बुलबुल, स्काउट–गाइड, रोवर–रेंजर, छात्र–छात्राएं एवं शिक्षक–शिक्षिकाएं उपस्थित रहे और सामूहिक योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर जिला प्रशासन एवं जिला कलेक्टर महोदय ने स्काउट–गाइड परिवार की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी, स्वास्थ्यवर्धक कार्यक्रमों की निरंतरता का आह्वान किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles