Tuesday, August 18, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

स्वामी विवेकानंद स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व योगमय वातावरण

-भारत सिंह चौहान

कोटा। योग के प्रति समर्पण और जनजागृति का प्रतीक बन चुका ‘योगा फ्रॉम हार्ट’ का नि:शुल्क योग शिविर, कोटा के स्वामी विवेकानंद स्कूल, महावीर नगर तृतीय में उल्लास और ऊर्जा के साथ दुसरे दिन भी संचालित रहा। मुख्य संयोजक राजेश जैन बरमूड़ा ने बताया कि शिविर में शनिवार को सादगी और अनुशासन के साथ योग प्रशिक्षक मनीष जैन किया गया। कार्यक्रम में ‘संगठन मंत्र’, ‘सुखम व्यायाम’, ‘आसन’, ‘प्राणायाम’, ‘धारणा’, ‘ध्यान’, ‘संकल्प’ और ‘कल्याण मंत्र’ जैसे सभी योग चरणों का वैज्ञानिक और आध्यात्मिक क्रम से आयोजन किया गया।

शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथियों में मुकेश कुमार चौधरी (आरएएस), सचिव, केडीए

सुभाष मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी), कोटा शहर,महेश विजय, पूर्व महापौर, किशन पाठक, संयोजक, जीयो गीता परिवार, राजस्थान,संजीव विजय, पूर्व वार्ड पार्षद,योगेश राणा, पूर्व वार्ड पार्षद,प्रकाश बाज, अध्यक्ष, सकल दिगंबर जैन समाज, कोटा,डॉ. विक्रांत माथुर, वरिष्ठ ईएनटी विशेषज्ञ,विष्णु तिवारी, एरिया मैनेजर, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (एचएफएल),पदम बडला, महामंत्री, सकल दिगंबर जैन समाज समिति, कोटा,जितेंद्र हरसोरा, कोषाध्यक्ष, सकल दिगंबर जैन समाज समिति सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

55 मिनट तक विविध योगासन

संयोजक जे के जैन ने बताया कि शिविर के दौरान योग प्रशिक्षक मनीष जैन ने आयुष मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित कॉमन योगा प्रोटोकॉल के अनुसार 55 मिनट तक विविध योगासन करवाए। सत्र की शुरुआत सूर्य नमस्कार से हुई और हास्य आसन पर समाप्त हुआ। इस क्रम में साधकों की सहभागिता अत्यंत उमंगपूर्ण रही।

शिविर सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए प्रात:काल आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्राणायाम, ध्यान, संकल्प, आसन, धारणाएं व कल्याण मंत्रों के माध्यम से संपूर्ण योग साधना करवाई जा रही है।

39 से अधिक संस्थाओं ने निभाई भागीदारी

राजेश जैन अरिहंत ने बताया कि शिविर में शिविर में सकल जैन समाज, दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप, जैन सोशियल ग्रुप आगम, मैत्री संगिनी चंबल सिटी, जैन इंजीनियर सोसाइटी, इंडियन बिल्डिंग कांग्रेस, प्रेयस, जीटो कोटा चैप्टर जीटो लेडीज विंग, जीटो यूथ विंग, दिगंबर जैन महासमिति महिला संभाग, जे सी आई स्टार, उडान व एचीर्वस, लायन क्लब कोटा टेक्नो,जीयो गीता परिवार, भारत विकास के परिषद की रानी लक्ष्मी बाई, अहिल्या शाखा,मां पद्मिनी, जैन महासभा के लेडीज यूनिटी, साई सेवा समिति, के सदस्यों सहित कई गणमान्यों ने भाग लिया।सहित 39 से अधिक संस्थाओं में भाग लिया।

IMG-20260326-WA0054
previous arrow
next arrow
IMG-20260415-WA0158
previous arrow
next arrow
Brown And White Modern Makeup Artist Poster_20251219_204351_0000
previous arrow
next arrow

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles