रोटेदा/भाजपा के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित कार्यकर्ता,रोटेदा ग्राम सेवा सहकारी समिति के के पूर्व अध्यक्ष ,समाज सेवी स्व.जम्मूकुमार जैन की तृतीय पुण्य स्मृति मे लोक कल्याणार्थ रक्तदान शिविर लगाया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रोटेदा मे लगाये गये इस शिविर की शुरुवात सुबह नो बजे स्व.नेताजी को पुष्पांजलि देकर की गई।
शिविर का आयोजन नेताजी के जन हितार्थ पथ पर चलते हुये विजय मयंक जैन द्वारा किया गया। जिसमे अपने परिजनों के साथ नजदीकी रिस्तेदारों ने शिरकत की।
सभी रक्तदाताओं को डाक्टर स्टाफ टीप सहित एक दिवाल घड़ी के साथ सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया।
पुष्पांजलि के बाद शुरु हुये शिविर मे रक्तदाताओं की येसी होड़ लगी कि उत्सुकता से अपनी बारी का इन्तजार करते रहे युवा।शाम छै बजे तक 140 युव- युवतियों ने किया रक्तदान। इस शिविर ने आत्मबोध से विश्व बोध,सामाजिक समरसता व हिन्दू मुस्लिम एकता की एक ओर मिशाल कायम की।
शिविर के समापन पर पुर्व विधायक श्रीमती चन्द्रकान्ता मेघवाल ने आकर रक्दाताओं से परिचय कर इस पुण्य कार्य मे बढ चढ कर भाग लेने का आह्वान करते हुये कहा कि इन कार्यक्रमों से समाज मे अच्छा संदेस जाता है जागरूकता आती है।कापरेन पुलिस स्टाफ ने भी रक्तदान कर आम जन के दुख सुख मे सहभागिता का सुखद संदेश दिया। शिविर मे गांव के कई प्रतिष्ठित लोग समापन तक मोजूद रहे।
जेकेलोन अस्पताल कोटा से आई डाक्टर टीम मे स्थानीय निवासी व सक्रिय भूमिका मे रहे पंकज तिवारी सहित टीम का सह भोज के उपरान्त मयंक जेन ने आभार प्रकट किया





















