Tuesday, October 6, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर महिला कांग्रेस ने निभाया सेवा का संकल्प, वृद्धजनों के साथ बाँटी खुशियाँ

कोटा/लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर महिला कांग्रेस कोटा शहर जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद नगर स्थित सेवा धाम आश्रम में सेवा और समर्पण से परिपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आश्रम में वृद्धजनों के साथ केक काटकर राहुल गांधी  के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इसके पश्चात वृद्धजनों को ससम्मान भोजन कराया गया तथा उनके साथ आत्मीयता से समय व्यतीत कर उनका कुशलक्षेम जाना।

इस अवसर पर महिला कांग्रेस कोटा शहर जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम ने कहा कि  राहुल गांधी  सदैव देश के हर वर्ग की आवाज़ को मजबूती से उठाने वाले जननेता हैं। संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के प्रति उनका समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके जन्मदिवस पर सेवा धाम आश्रम में वृद्धजनों के बीच समय बिताना, उनकी कुशलक्षेम जानना और उनके साथ खुशियाँ साझा करना, राहुल गांधी के सेवा, और जनकल्याण के विचारों को आगे बढ़ाने का एक विनम्र प्रयास है।

Screenshot_2026-10-05-18-54-50-53_c0d35d5c8ea536686f7fb1c9f2f8f274
previous arrow
next arrow
Brown And White Modern Makeup Artist Poster_20251219_204351_0000
previous arrow
next arrow
IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles