Tuesday, August 18, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

पट्टे, लीज मुक्ति एवं भवन मानचित्र प्रकरणों के त्वरित निस्तारण से शहरी सेवा शिविर में आमजन को राहत

-भारत सिंह चौहान

कोटा विकास प्राधिकरण द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर के अंतर्गत आमजन के लम्बित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण की कार्रवाई निरंतर जारी है। शिविर के तहत आज विभिन्न श्रेणियों में कुल 64 प्रकरणों का निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान की गई।

शिविर के दौरान कृषि भूमि पर बसी स्वीकृत योजनाओं के अंतर्गत 21 पट्टे जारी किए गए। इसके अतिरिक्त 21 फ्री-होल्ड एवं लीज मुक्ति प्रमाण पत्र जारी किए गए। साथ ही 15 भवन मानचित्र प्रकरणों का निस्तारण, 5 नामांतरण प्रकरणों का समाधान तथा 1 पूर्व में समर्पित पट्टे का पुनः जारीकरण एवं 1 लीज होल्ड से फ्री होल्ड पट्टे का निस्तारण किया गया।

इन समस्त कार्यवाहियों के फलस्वरूप कोटा विकास प्राधिकरण को आज लगभग ₹20.98 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ है।

शिविर के दौरान आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु भी कार्य किए गए, जिनमें 400 वर्गमीटर सी.सी. सड़क मरम्मत, 100 रनिंग मीटर नाला-नाली सुधार, 4 फेरो सीमेंट कवर, 10 सीवर मेनहॉल कवर स्थापना तथा प्रमुख चौराहों एवं अन्य स्थानों पर कुल 270 वर्गमीटर क्षेत्र में सुधार/मरम्मत कार्य शामिल रहे।

आयुक्त महोदय श्री बचनेश कुमार अग्रवाल ने शहरी सेवा शिविर के माध्यम से लम्बित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण पर जोर देते हुए अधिकारियों को आमजन को अधिकतम राहत प्रदान करने के निर्देश दिए।

साथ ही, कोटा विकास प्राधिकरण द्वारा आमजन को राहत प्रदान करने हेतु बकाया नगरीय कर (लीज़) राशि जमा कराने पर विशेष छूट भी प्रदान की गई है। इस योजना के अंतर्गत बकाया लीज़ राशि जमा कराने पर देय ब्याज में 100 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इसके अतिरिक्त बकाया लीज़ राशि के साथ आठ वर्ष की अग्रिम एकमुश्त राशि जमा कराने पर मूल बकाया राशि में 60 प्रतिशत की छूट का प्रावधान किया गया है। इस व्यवस्था के तहत शेष 40 प्रतिशत राशि एवं आगामी 8 वर्ष की अग्रिम राशि जमा कर आवंटी लीज़ मुक्ति प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त आवंटी दो वर्ष की अतिरिक्त लीज़ राशि जमा कर लीज़ होल्ड से फ्री होल्ड पट्टा भी प्राप्त कर सकते हैं। यह विशेष राहत दिनांक 15 जुलाई 2026 तक आयोजित शहरी सेवा शिविरों के दौरान ही प्रभावी रहेगी।

कोटा विकास प्राधिकरण ने आमजन से अपील की है कि वे अपने लंबित प्रकरणों एवं बकाया लीज़ मामलों का निस्तारण करवाकर इस जनहितकारी पहल का अधिकाधिक लाभ उठाएँ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles