Wednesday, August 19, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

21 जून को सीवी गार्डन, नयापुरा में पतंजलि योग परिवार का कार्यक्रम, आमजन से सहभागिता की अपील

 

 

कोटा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026, रविवार को पतंजलि योग परिवार द्वारा सीवी गार्डन, नया पुरा कोटा में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। ज्योतिषाचार्य पूरनचंद सोनी ने बताया कि आयोजन में योगाचार्यों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियां कराई जाएंगी। कार्यक्रम का संदेश “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” रखा गया है, जिसके माध्यम से शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने पर जोर दिया जाएगा।

पोस्टर के अनुसार योग नियमित रूप से करने से शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार, मानसिक शांति, रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि, आत्मबल और एकाग्रता का विकास तथा स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन प्राप्त करने में सहायता मिलती है।

आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की है। साथ ही योग दिवस पर संकल्प लेने का आह्वान किया गया है कि “योग करेंगे, निरोग रहेंगे” और स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles