Tuesday, October 6, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा विकास प्राधिकरण की दो नई आवासीय योजनाओं का शुभारंभ, 265 भूखंडों के लिए आवेदन शुरू

भारत सिंह चौहान

कोटा विकास प्राधिकरण ‌द्वारा विकसित प्रताप सिंह बारहठ आवासीय योजना एवं राजनगर आवासीय योजना का शुभारंभ  प्राधिकरण के नवीन भवन में आयुक्त  बचनेश कुमार अग्रवाल ‌द्वारा किया गया।

इस अवसर पर आयुक्त  ने बताया कि कोटा विकास प्राधिकरण द्वारा शहरवासियों के लिए सुनियोजित एवं आधुनिक आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है। इन योजनाओं के माध्यम आमजन को किफायती दरों पर आवासीय भूखण्ड उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि राजनगर आवासीय योजना में कुल 28 भूखण्ड उपलब्ध हैं, जिनमें EWS श्रेणी के 6 भूखण्ड (4.5×9 मीटर) एवं LIG श्रेणी के 22 भूखण्ड (6×12 मीटर) शामिल हैं। इस योजना में भूखण्डों की दर 1300 रुपये प्रति वर्गफीट निर्धारित की गई है। योजना कोटा-बारां बाईपास से मात्र 300 मीटर दूरी पर स्थित है तथा देवली अरब लिंक रोड से इसकी सीधी पहुंच उपलब्ध है।

इसी प्रकार प्रताप सिंह बारहठ आवासीय योजना में कुल 237 भूखण्ड उपलब्ध हैं, जिनमें EWS के 97 भूखण्ड (4.5×9 मीटर), LIG के 56 भूखण्ड (6×12 मीटर) एवं MIG के 84 भूखण्ड (7.5×15 मीटर) सम्मिलित हैं। इस योजना में भूखण्डों की दर 1010 रुपये प्रति वर्गफीट निर्धारित की गई है। यह योजना बारां रोड क्षेत्र में विकसित की गई है तथा यहां पार्क एवं खेल मैदान हेतु भी विशेष प्रावधान रखा गया है।

आयुक्त  ने बताया कि दोनों योजनाओं में सड़क, पेयजल, विद्युत, जल निकासी एवं अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का समुचित विकास किया गया है, जिससे नागरिकों को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आवासीय वातावरण प्राप्त हो सके।

उन्होंने जानकारी दी कि योजनाओं के आवेदन पत्र 18 जून से उपलब्ध हैं तथा आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 17 जुलाई  निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र पंजाब नेशनल बैंक की समस्त शाखाओं, राजस्थान के अन्य जिला मुख्यालय स्थित नोडल शाखाओं एवं केडीए परिसर स्थित काउंटर से प्राप्त एवं जमा किए जा सकेंगे।

आयुक्त  ने आमजन से इन जनहितकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने एवं अपने सपर्नी का घर साकार करने की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में सचिव मुकेश कुमार चौधरी, उपायुक्त अनिल सिंघल,  हर्षित वर्मा, निदेशक वित  रोहित दीक्षित, निदेशक प्लानिंग  भूपेश मालव, लेखाधिकारी डॉ. नीतू सिंह तथा पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow
Screenshot_2026-10-05-18-54-50-53_c0d35d5c8ea536686f7fb1c9f2f8f274
previous arrow
next arrow
Brown And White Modern Makeup Artist Poster_20251219_204351_0000
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles