Tuesday, October 6, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

स्काउट गाइड स्थानीय संघ कोटा दक्षिण के प्रशिक्षण शिविरों का रंगारंग समापन

कोटा/ राजस्थान राज्य भारत स्काउट एंड गाइड स्थानीय संघ कोटा दक्षिण के तत्वावधान में संचालित ग्रीष्मकालीन कौशल विकास प्रशिक्षण शिविरों का समापन वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए तथा वन एवं वन्य जीव संरक्षण के संकल्प के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

स्थानीय संघ सचिव प्रकाश जायसवाल ने बताया कि आवासन मंडल केशवपुरा एवं रोझड़ी में आयोजित शिविरों के समापन समारोह में प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों एवं अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण और स्वावलंबन का संदेश दिया।उन्होंने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आवासन मंडल, केशवपुरा में आयोजित समापन समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम पारेता थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्काउट-गाइड कोटा जिला सचिव रामविलास रखवाला ने की। वहीं महाराणा प्रताप जयंती उत्सव के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में परिवार प्रबोधन चित्तौड़ प्रांत संयोजक रामविलास रैगर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह का संचालन गिरिराज जोशी ने किया, जबकि सह-संचालक सपना अग्रवाल ने शिविर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। अंत में हरि प्रसाद बुलीवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने स्वरोजगार एवं स्वावलंबन के लिए कौशल आधारित प्रशिक्षण की आवश्यकता पर बल दिया।

वक्ताओं ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जीवन, संघर्ष, राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन साहस, त्याग और आत्मसम्मान की अद्भुत मिसाल है, जो आज भी युवाओं को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है।

जायसवाल ने बताया कि समारोह के दौरान शिविर में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही प्रशिक्षण अवधि में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले शिक्षकों एवं प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में योगिता महावर, राजुल जैन, छाया भारती, डिम्पल महावर सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। अंत में सभी प्रतिभागियों ने वन एवं वन्य जीव संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

दूसरी ओर महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय रोझड़ी में आयोजित 30 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर का समापन भी गरिमामय समारोह के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष रामचंद्र नागर थे, जबकि अध्यक्षता शर्मा क्लासेस के निदेशक नरेश शर्मा ने की। मंडल महामंत्री राजेंद्र हुण, उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, समाजसेवी सुरेंद्र हुण, हंसराज मेघवाल एवं राजू योगी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शिविर संचालक एवं संस्था प्रधान मुकेश जांगिड़ ने शिविर प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए 30 दिनों तक संचालित गतिविधियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं प्रतिभागियों की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन भी किया। कार्यक्रम का संचालन उदय सिंह गुर्जर ने किया। शिविर के सफल संचालन में मुकेश जांगिड़ सहित प्रदीप गौतम, चेतन शर्मा एवं ज्योति राजौरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समारोह में मधु प्रजापति, अभिलाषा, निकिता एवं आशा जागा सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागी एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा सभी ने वन एवं वन्य जीव संरक्षण का संकल्प लिया।

जायसवाल ने बताया कि स्थानीय संघ के अंतर्गत संचालित कौशल विकास प्रशिक्षण शिविरों के समापन अवसर पर यह संदेश दिया गया कि कौशल विकास, स्वावलंबन, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रप्रेम जैसे मूल्यों को अपनाकर ही एक सशक्त एवं जागरूक समाज का निर्माण किया जा सकता है। वन एवं वन्य जीव संरक्षण के संकल्प के साथ तीनों शिविरों का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow
Screenshot_2026-10-05-18-54-50-53_c0d35d5c8ea536686f7fb1c9f2f8f274
previous arrow
next arrow
Brown And White Modern Makeup Artist Poster_20251219_204351_0000
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles