Tuesday, October 6, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

ऑपरेशन युवा रक्षा के तहत CBN कोटा का ‘युवा मंथन’ कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों ने दिया नशा मुक्त भारत का संदेश

भारत सिंह चौहान

कोटा/वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN), कोटा द्वारा ऑपरेशन युवा रक्षा के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए ‘युवा मंथन’ कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, कोटा के कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशा मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत बनाना था।

कार्यक्रम में लगभग 35 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों को सात समूहों में विभाजित कर नशा उन्मूलन, नशे की रोकथाम, युवाओं की भूमिका एवं समाज में जागरूकता बढ़ाने जैसे विषयों पर चर्चा कराई गई। विद्यार्थियों ने जागरूकता अभियान, पारिवारिक सहयोग तथा खेलकूद जैसी सकारात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के सुझाव दिए।

कार्यक्रम को  नरेश बुंदेल (उप नारकोटिक्स आयुक्त),  जे.एस. राजपुरोहित (सहायक नारकोटिक्स आयुक्त), डॉ. सारिका मोहता (निदेशक, डी.डी.पी.एस. स्कूल) एवं मनोवैज्ञानिक रजनीश शर्मा ने संबोधित किया। वक्ताओं ने युवाओं को नशे से दूर रहकर अपने लक्ष्यों पर केंद्रित रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का समापन ‘नशा मुक्त भारत’ के संकल्प के साथ किया गया। CBN द्वारा संचालित ऑपरेशन युवा रक्षा के माध्यम से युवाओं को जागरूक कर समाज में नशा मुक्त वातावरण बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow
Screenshot_2026-10-05-18-54-50-53_c0d35d5c8ea536686f7fb1c9f2f8f274
previous arrow
next arrow
Brown And White Modern Makeup Artist Poster_20251219_204351_0000
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles