Wednesday, August 19, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई: जगपुरा, मेडिकल कॉलेज व विनोबा भावे नगर में अतिक्रमण हटाए

भारत सिंह चौहान

कोटा। आयुक्त बचनेश कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार बुधवार  को कोटा विकास प्राधिकरण (केडीए) के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।

अभियान के दौरान जगपुरा क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य में बाधा बन रहे पत्थर कोट को हटाया गया। वहीं मेडिकल कॉलेज के सामने सड़क सीमा क्षेत्र तथा रामचरण सर्किल के आसपास गुमटी, ठेले एवं ढाबे लगाकर किए गए अस्थायी अतिक्रमणों को भी हटाया गया। इसके अलावा विनोबा भावे नगर योजना के एक भूखंड पर किए गए अतिक्रमण को भी हटाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

आयुक्त बचनेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जिन लोगों ने कोटा विकास प्राधिकरण की भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है, वे स्वयं कब्जा हटा लें, अन्यथा संबंधित अतिक्रमियों के विरुद्ध संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई के दौरान तहसीलदार ललित नागर, भू-अभिलेख निरीक्षक हरीशचंद्र प्रजापति, पटवारी हितेश माहेश्वरी, तकनीकी शाखा से सहायक अभियंता सतीश सिंह तौमर, कनिष्ठ अभियंता प्रदीप असवाल तथा प्राधिकरण का पुलिस जाप्ता उपस्थित रहा।

IMG-20260326-WA0054
previous arrow
next arrow
IMG-20260415-WA0158
previous arrow
next arrow
Brown And White Modern Makeup Artist Poster_20251219_204351_0000
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles