कोटा/कांग्रेस नेता राहुल गांधी छात्रों से संवाद करने के लिए आज कोटा पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का कांग्रेस के नेताओं ने स्वागत किया। वहीं स्वागत करने के दौरान पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच धक्का-मुक्की देखने को मिली। एयरपोर्ट से राहुल गांधी सीधे होटल के लिए रवाना हो गए। वहीं एयरपोर्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कहा कि भाजपा नहीं चाहती यहां पर राहुल गांधी आकर छात्रों के साथ संवाद करे। वो लगातार छात्रो को रोकने की कोशिश कर रही है। यहां तक की अब ये भी सामने आ रहा है कि छात्रों के पढ़ाई के समय में भी परिवर्तन कर दिया है ताकि वो कार्यक्रम में न पहुंच सके।





