Wednesday, August 19, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

आदर्श कोटा फ्रूट-वेजिटेबल मर्चेंट यूनियन ने भाजपा के नव नियुक्त पदाधिकारियों का किया भव्य स्वागत

कोटा। आदर्श कोटा थोक फ्रूट एवं वेजिटेबल मर्चेंट यूनियन की ओर से भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर निजामुद्दीन खान (बबलू) को राजस्थान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष, धनराज मीणा को भाजपा कोटा देहात एससी मोर्चा का जिलाध्यक्ष तथा अशोक मीणा को भाजपा कोटा एससी मोर्चा का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किए जाने पर फूल-मालाओं से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में यूनियन के अध्यक्ष धर्मराज धाकड़, पूर्व अध्यक्ष निरंजन जी मण्डावत तथा यूनियन संरक्षक सलीम अब्बासी का भी फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान शरबत एवं मिठाई का वितरण कर खुशी व्यक्त की गई।

यूनियन महासचिव शब्बीर वारसी ने बताया कि कृषि उपज मंडी एवं फल-सब्जी मंडी की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने के लिए यूनियन लगातार प्रयासरत है। किसानों एवं व्यापारियों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।

समारोह के दौरान किसानों के हितों, कृषि उपज मंडी एवं फल-सब्जी मंडी की विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा हुई। वक्ताओं ने किसानों और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान तथा मंडी की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी, किसान एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की। साथ ही किसानों और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया गया।

IMG-20260326-WA0054
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles