Tuesday, October 6, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

माँ भारती टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज की वार्षिक पत्रिका ‘प्रतिबिंब’ का विमोचन

भारत सिंह चौहान

कोटा। माँ भारती टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, स्वामी विवेकानंद नगर, कोटा की वार्षिक पत्रिका ‘प्रतिबिंब’ का विमोचन बुधवार को कोटा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. भगवती प्रसाद सारस्वत के करकमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शिक्षाविदों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. सारस्वत ने पत्रिका का अवलोकन करते हुए इसकी विषयवस्तु एवं प्रस्तुति की सराहना की। उन्होंने कहा कि महाविद्यालयीन पत्रिकाएँ विद्यार्थियों की रचनात्मकता, साहित्यिक अभिरुचि तथा संस्थान की उपलब्धियों को अभिव्यक्ति प्रदान करने का सशक्त मंच होती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे अध्ययन के साथ-साथ लेखन, चिंतन एवं सृजनात्मक गतिविधियों से निरंतर जुड़े रहें।

माँ भारती ग्रुप के अध्यक्ष महेश विजय ने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को भी समान महत्व देता है। वार्षिक पत्रिका इसी उद्देश्य की सार्थक अभिव्यक्ति है।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कंचन गोयल ने पत्रिका की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि ‘प्रतिबिंब’ में विद्यार्थियों की साहित्यिक एवं रचनात्मक अभिव्यक्तियों के साथ-साथ महाविद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद, सामुदायिक सहभागिता तथा वर्षभर आयोजित विभिन्न गतिविधियों का समावेश किया गया है।

कार्यक्रम में माँ भारती ग्रुप के चेयरमैन महेश विजय, निदेशक शशांक विजय, हेमा विजय, दिनेश विजय, प्रबंधक ललित शर्मा, अशोक मालवीय, मोनिका मलिक सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. कंचन गोयल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow
Screenshot_2026-10-05-18-54-50-53_c0d35d5c8ea536686f7fb1c9f2f8f274
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles