Saturday, June 6, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

​कोटा: सीवी गार्डन में गंदगी का अंबार, मॉर्निंग वॉक करने वालों का स्वास्थ्य खतरे में

ज्योतिषाचार्य पूरन चंद सोनी की रिपोर्ट

​कोटा, राजस्थान: शहर के प्रमुख पर्यटन और मनोरंजन स्थल सीवी गार्डन में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। नयापुरा स्थित सीवी गार्डन के टेरेस गार्डन में योग कक्षा स्थल के पास पिछले काफी समय से कचरे और प्लास्टिक का ढेर लगा हुआ है। सुबह-सुबह योग करने और टहलने आने वाले नागरिकों का कहना है कि यहाँ फैली गंदगी और बदबू के कारण उनका स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है।

​मच्छरों का प्रकोप और स्वास्थ्य पर खतरा

स्थानीय निवासियों का कहना है कि गार्डन में जमा कचरे के कारण मच्छरों का प्रकोप बहुत बढ़ गया है। सुबह के समय बदबू के कारण यहाँ रुकना दुभर हो गया है, जिससे योग और व्यायाम करने आने वाले लोग काफी परेशान हैं। यह स्थिति स्वास्थ्य के प्रति हानिकारक साबित हो रही है।

​अधिकारियों की उदासीनता पर नाराजगी

गार्डन में आने वाले लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर उन्होंने प्रशासन को कई बार सूचित किया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, उन्होंने दिनांक 12, 14 और 27 मई  को कोटा विकास प्राधिकरण (KDA) के अधिशासी अभियंता  लोधा को इस समस्या से अवगत कराया था। लगभग 15 दिन बीत जाने के बाद भी कचरे और प्लास्टिक की सफाई नहीं हो पाई है, जिससे आम जनता में भारी रोष है।

​प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग

नागरिकों ने कोटा विकास प्राधिकरण से पुनः आग्रह किया है कि वे इस समस्या को गंभीरता से लें और गार्डन में जमा कचरे को अविलंब हटवाकर स्वच्छता सुनिश्चित करें। लोगों का कहना है कि यदि सीवी गार्डन जैसे सार्वजनिक स्थान पर इतनी गंदगी रहेगी, तो शहर का गौरव माने जाने वाले इस स्थल की छवि धूमिल होगी।

पी. सी.न्यूज कोटा

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles