Saturday, June 6, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

किराया व्यवसाय समिति, बारां की विशेष बैठक संपन्न; मुख्य अतिथियों ने व्यापारी एकता और संगठन की मजबूती पर दिया जोर

राष्ट्रीय और प्रांतीय स्तर की सुदृढ़ भागीदारी से व्यापारियों में भारी उत्साह

अखिल नामा

बारां। किराया व्यवसाय समिति, बारां द्वारा आज स्थानीय महावीर गार्डन में आयोजित विशेष बैठक में जिले भर के किराया व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक में आगामी 16वें प्रांतीय महाधिवेशन (कोटा, 6-8 सितंबर 2026) की तैयारियों और व्यवसाय से जुड़ी चुनौतियों पर गहन चर्चा की गई।

इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथियों ने अपने उद्बोधन में संगठन के महत्व को रेखांकित किया ।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं चेयरमैन रवि जिंदल ने अपने संबोधन में कहा, “व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए हमारा संगठित होना अनिवार्य है। किराया व्यवसाय में आने वाली जटिलताओं का समाधान केवल आपसी संवाद और मजबूत नेतृत्व से ही संभव है”।  रास बिहारी शर्मा प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने इस बात पर बल दिया कि, “हमें बदलते बाजार के साथ सामंजस्य बिठाना होगा। आपसी अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा से बचकर एक-दूसरे के पूरक के रूप में काम करना ही हमारी सफलता की कुंजी है”।

रजनीश शर्मा प्रदेश महामंत्री एवं जयपुर जिला अध्यक्ष ने कहा कि “कोटा में होने वाला 16वां प्रांतीय महाधिवेशन हाड़ौती संभाग के सभी जिलों के लिए एक मंच प्रदान करेगा। सभी व्यापारियों की सक्रिय भागीदारी ही संगठन को नई ऊर्जा देगी”।

विशिष्ट अतिथियों में  दीपक सिंघल, सौरभ पोरवाल,  गुरमीत सिंह (सनी) और  मोहर मन सिंह ने भी अपने विचार साझा किए और हाड़ौती क्षेत्र में टेंट डीलर्स और किराया व्यवसायियों के बीच आपसी तालमेल बढ़ाने का आह्वान किया।

आयोजन समिति के सदस्य और होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान बारां के अध्यक्ष हरिओम अग्रवाल ने बताया कि” कपिल देव शर्मा अध्यक्ष, भवानी शंकर सुमन सचिव और रजनीश शर्मा कोषाध्यक्ष की बारां टीम तथा कोटा की टीम भी इस दिशा में निरंतर मार्गदर्शन कर रही है और बारां जिले के व्यापारियों में महाधिवेशन को लेकर भारी उत्साह है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles