कोटा/राजकीय सार्वजनिक मण्डल पुस्तकालय, कोटा में आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एक गरिमापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पुस्तकालय के समस्त नियमित एवं नवागंतुक पाठकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित जनसमूह ने पर्यावरण संरक्षण के इस राजकीय एवं सामाजिक संकल्प में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की। इस विशेष अवसर पर पुस्तकालय प्रशासन द्वारा पर्यावरण से संबंधित दुर्लभ एवं महत्वपूर्ण पुस्तकों की एक विशेष प्रदर्शनी आयोजित की गई। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य पाठकों को पारिस्थितिकी तंत्र, जल संरक्षण और वानिकी के विषय में प्रामाणिक साहित्य उपलब्ध कराना था। संगोष्ठी के माध्यम से उपस्थित सभी संभागियों के बीच पर्यावरण के प्रति चेतना और जागरूकता फैलाई गई। इस अवसर पर डॉ दीपक कुमार श्रीवास्तव संभागीय पुस्तकालय अध्यक्ष ने पाठको को संबोधित करते हुये दैनिक जीवन में ‘सिंगल-यूज़ प्लास्टिक’ के पूर्ण बहिष्कार तथा सतत जीवन शैली अपनाने पर बल दिया गया |
इस दिवस पर पर्यावरण प्रेमी बिगुल जैन के सानिध्य मे सभी पाठको एवं कोटा सार्वजनिक पुस्तकालय के कार्मिको ने ओषधीय महत्व के पोधे रोपित किए तथा पाठको ने उनके संरक्षण की ज़िम्मेदारी ली | आभार कार्यक्रम संयोजिका शशि जैन ने दिया |






