Monday, September 7, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर हाईकोर्ट सख्त, तत्काल सुनवाई से इनकार; जंतर-मंतर पर जुटने वाले समर्थकों को लेकर बढ़ी चिंता

नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को उस याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया, जिसमें कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की आशंका जताई गई थी। सीजेपी ने परीक्षा संबंधी कथित गड़बड़ियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए 6 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया है।

सेव इंडिया फाउंडेशन की ओर से दायर याचिका का उल्लेख वकील ने न्यायमूर्ति सौरभ बनर्जी और न्यायमूर्ति अमित शर्मा की अवकाशकालीन पीठ के समक्ष तत्काल सुनवाई के लिए किया, लेकिन अदालत ने मामले को सूचीबद्ध करने से इनकार कर दिया।

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने हाल ही में अपने समर्थकों और विद्यार्थियों से दिल्ली पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की थी। उन्होंने अपने समर्थकों से 6 जून को उनके दिल्ली आगमन के दौरान हवाई अड्डे पर भी पहुंचने का आग्रह किया था।

सोशल मीडिया पर युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हुई कॉकरोच जनता पार्टी अपने गठन के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई है। कई सार्वजनिक हस्तियों ने भी इस अभियान का समर्थन किया है।

याचिकाकर्ता ने अदालत से मांग की थी कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे, मेट्रो स्टेशनों तथा प्रमुख राजमार्गों के प्रवेश बिंदुओं पर भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा और नियामक उपाय तत्काल लागू किए जाएं, ताकि किसी भी संभावित अव्यवस्था को रोका जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles