Monday, October 26, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

श्री फलोदी महिला मंडल सेवा समिति द्वारा शरद पूर्णिमा महोत्सव संपन्न 

श्री फलोदी महिला मंडल सेवा समिति द्वारा शरद पूर्णिमा महोत्सव संपन्न

कोटा/हाल ही में मेडतवाल वैश्य समाज कोटा की श्री फलोदी महिला मंडल सेवा समिति द्वारा शरद पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया कार्यक्रम मेडतवाल समाज कोटा की मातृ शक्ति द्वारा कृष्ण राधा महारास लीला का भव्य आयोजन किया गया और साथ ही राधा कृष्ण भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें समाज जन कई भजनो पर जमकर थिरके ,महिलाओं ने एक ग्रुप में घूमर नृत्य,गरबा भी किया । महिला मंडल अध्यक्षा  शारदा गुप्ता महामंत्री शोभा गुप्ता ने सभी समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया अंत समाज बंधुओं ने बांके बिहारी की आरती और मां फलोदी की सामूहिक आरती की एवं खीर प्रसाद ,फलाहार खिचड़ी का वितरण हुआ । कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि के रूप में इंडियन रेडक्राॅस सोसाइटी चेयरमैन राजेश कृष्ण बिरला एवं जिला अध्यक्ष कोटा शहर भाजपा राकेश जैन ,समाजसेवी  सुनीता जैन का महिला मंडल ,समाज जनों द्वारा विशेष रूप से अभिन्नदन किया गया और गरिमा मय उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया ।

कार्यक्रम में शारदा गुप्ता एवं महिला मंडल टीम, मेडतवाल वैश्य समाज सेवा समिति एवं नवयुवक संघ के पदाधिकारियों द्वारा सभी कार्यक्रम में सहयोग करने वाले जोड़ो का सपरिवार संयुक्त रूप से सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन शोभा गुप्ता ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles