महावीर सेन जय स्थल बूंदी
जयपुर/कांग्रेस नेता नीरज डांगी को राज्यसभा सदस्य प्रत्याशी बनाए जाने पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के अध्यक्ष हरसहाय यादव एवं राजस्थान राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग राज, सरकार के सदस्य राजेंद्र सैन ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर ओबीसी विभाग के उपाध्यक्ष नरेंद्र मार्वाल, कांग्रेस नेता आर.एस. देव सहित ओबीसी नेताओं की पूरी टीम उपस्थित रही। सभी नेताओं ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के इस निर्णय का आभार व्यक्त करते हुए नीरज डांगी के प्रत्याशी बनाए जाने को संगठन के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी नेताओं ने एकजुट होकर पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक रणनीति को सफल बनाने का संकल्प भी व्यक्त किया।






