Tuesday, October 6, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

भाजपा कोटा शहर जिला प्रशिक्षण शिविर 5-6 जून को -जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने शिविर सामग्री का किया विमोचन

कोटा । भारतीय जनता पार्टी, कोटा शहर द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान- 2026 जिला शिविर को लेकर, जिलाध्यक्ष राकेश जैन की अध्यक्षता में जी.एम.ए. सभागार, जी.एम.ए. प्लाजा में तैयारी बैठक संपन्न हुई।

कार्यक्रम संयोजक महावीर नायक बिल्लू ने बताया कि बैठक में जिलाध्यक्ष राकेश जैन द्वारा बेग ,डायरी आदि शिविर सामग्री का विमोचन किया गया।

जैन ने बताया की प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा कोटा शहर का जिला स्तरीय दो दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 5-6 जून को बूंदी रोड स्थित अग्रवाल रिसोर्ट में आयोजित किया जा रहा है। जिला पदाधिकारियों को कार्यक्रम सफल आयोजन हेतु जिम्मेदारियां सौंप आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

जैन ने बताया की उद्घाटन सत्र में हीरालाल नागर, ऊर्जा मंत्री राजस्थान सरकार, मुख्य वक्ता रहेंगे। जिला प्रशिक्षण शिविर में विधायक कोटा दक्षिण संदीप शर्मा, विधायक लाडपुरा कल्पना देवी, पूर्व विधायक चंद्रकांता मेघवाल सम्मिलित होंगे। दो दिवसीय शिविर 5 जून को दोपहर 12 बजे प्रारंभ होगा, रात्रि विश्राम पश्चात् 6 जून शाम को शिविर का समापन होगा। शिविर में 11 सत्रों में प्रदेश द्वारा सूचीबद्ध वक्ता, 11 विषयों पर अपना संबोधन देंगे। शिविर में प्रदेश भाजपा द्वारा तय सूचीबद्ध पदाधिकारी अपेक्षित रहेगे।

जैन ने बताया की जिला स्तरीय शिविर का आयोजन कोटा के बाहर होना प्रस्तावित था किंतु देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के देशव्यापी ऊर्जा बचाने की अपील को गंभीरता से लेते हुये कोटा से बाहर प्रस्तावित कार्यक्रम में बदलाव करते हुये कोटा में ही शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow
Screenshot_2026-10-05-18-54-50-53_c0d35d5c8ea536686f7fb1c9f2f8f274
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles