Saturday, June 6, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

विश्व पर्यावरण दिवस पर स्काउट-गाइड का संदेश: वृक्षारोपण कर हरित भविष्य का लिया संकल्प

जितेंद्र कुमार शर्मा

बारां।राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड, जिला बारां के तत्वावधान में संचालित गतिविधियों के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय पर वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

सहायक राज्य संगठन आयुक्त मंडल मुख्यालय कोटा डॉ दिलीप कुमार माथुर के दिशा निर्देशन की अनुपालना में आयोजित इस

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा वृक्षारोपण के महत्व को समझाना था। चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, हरित पृथ्वी एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण से संबंधित आकर्षक एवं प्रेरणादायक चित्र प्रस्तुत किए।

इसके पश्चात विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया, जहाँ सभी उपस्थितजनों ने पौधों की देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया।

वक्ताओं ने संगोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं नागरिकों से अपने जीवन में अधिकाधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

सी.ओ. स्काउट सुनीता मीणा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण को प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व बताते हुए प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने का संदेश दिया। विद्यालय परिवार, स्काउट-गाइड एवं यूथ कमेटी के सदस्यों ने सामूहिक रूप से पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली तथा समाज में हरियाली बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने, विद्यार्थियों में प्रकृति-प्रेम विकसित करने तथा समाज को हरित एवं स्वच्छ बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल सिद्ध हुआ।

इस अवसर पर उदय सिंह गुर्जर, कार्तिक नगर, अंकित, मुरारी, सूरज, तमन्ना, महेश सेन, सुनीता सेन, भवानी शंकर मीणा, सतीश कुमार, मीनाक्षी, आरती शर्मा, भेरूलाल भास्कर, कौशल कुमार, मधुलता नागर, कल्पेश स्कूल के डायरेक्टर हंसराज नागर तथा जितेन्द्र कुमार शर्मा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles