Wednesday, October 7, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में संविदाकर्मी बाबू के लिए ले रहा था रिश्वत:ACB ने कैंटीन में ट्रैप किया, फाइल में तकनीकी आपत्ति लगाकर मांगी थी घूस, दोनों गिरफ्तार

भारत सिंह चौहान

कोटा/भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) कोटा की टीम ने कोटा विकास प्राधिकरण (KDA) में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने संविदाकर्मी कपिल राज खींची को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया है। संविदाकर्मी कपिल, ऑफिस के बाबू जुगल किशोर मीना के लिए रिश्वत ले रहा था।

जानकारी के अनुसार, मकान का नामांतरण करने की एवज में दोनों आरोपियों ने परिवादी से रिश्वत मांगी थी। पहले कार्रवाई के दौरान संविदाकर्मी कैंटीन में पकड़ा गया, जबकि भाग रहे बाबू को एसीबी की टीम ने रास्ते में ही दबोच लिया। यह कार्रवाई एसीबी के एडिशनल एसपी (कोटा) विजय स्वर्णकार के नेतृत्व में की गई।

पहले 20 हजार रुपए ले चुके थे आरोपी

एसीबी के डीएसपी अनीश अहमद ने बताया- आरके पुरम क्षेत्र में एक मकान का नामांतरण करने की एवज में दोनों आरोपियों ने परिवादी से 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। 20 हजार रुपए पहले ही लिए जा चुके थे, जबकि शेष राशि में से 15 हजार रुपये लेते समय एसीबी टीम ने कार्रवाई कर दोनों को पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान संविदाकर्मी कपिल राज को कार्यालय परिसर से पकड़ा गया, जबकि भाग रहे जुगल किशोर को टीम ने दबोच लिया। दोनों आरोपियों को नयापुरा स्थित एसीबी कार्यालय लाकर पूछताछ की जा रही है।

संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल ने अप्रैल में जारी आदेश में संबंधित बाबुओं को मूल विभाग में लौटने के निर्देश दिए थे, लेकिन आरोपियों ने आदेश की पालना नहीं की थी।

Screenshot_2026-10-05-18-54-50-53_c0d35d5c8ea536686f7fb1c9f2f8f274
previous arrow
next arrow
IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles