कोटा/विश्वस पर्यावरण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय कवि संगम के तत्वावधान में ‘एक पेड़ अपनों के नाम’ कार्यक्रम महावीर नगर विस्तार योजना सेक्टर 4 के सिंघाड़ा पार्क में सम्पन्न किया गया जिसमें संस्था के पदाधिकारियों द्वारा पेड़ लगाएं गये, इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डा. शिव कुमार शर्मा ‘शिव लहरी’ ने कहा – कि ‘मानव और प्रकृति के बीच संतुलन से ही मानव जीवन संभव है’ , साहित्यकार राम शर्मा कापरेन ने कहा – कि ‘पर्यावरण के प्रति सजग रहना हर मानव का धर्म है ‘ कवि रूपनारायण ‘संजय ने बताया कि प्रकृति ईश्वर प्रदत्त है इसका संरक्षण ही ईश्वर पूजा है, वरिष्ठ व्याख्याता डॉ. मदन मीणा ने कहा – कि प्रकृति हमारी सबसे बड़ी धरोहर है, जितना प्रेम हम पुत्र के प्रति रखते हैं उतना प्रकृति और जीवों के प्रति होना चाहिए।






