जितेंद्र कुमार शर्मा
बारां ।होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान, बारां के तत्वावधान में शुभम होटल एंड रिसोर्ट में सहायक निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, श्री योगेन्द्र कुमार शर्मा का गरिमामय अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एनडीटीवी जयपुर की प्रेस रिपोर्टर श्रीमती राधिका जी शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में अतिथियों का पारंपरिक स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट किए गए। इस अवसर पर पर्यटन विकास, स्थानीय पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार, मीडिया की भूमिका तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक एवं उपयोगी चर्चा हुई।
अभिनंदन समारोह में होटल फेडरेशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों—हरिओम अग्रवाल, शिवम सिंघल, मृत्युंजय, पंकज, जगदीश जी शर्मा, मुरारी राठौर एवं महेंद्र जी शर्मा—की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। सभी उपस्थित सदस्यों ने अतिथियों के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे संवादात्मक आयोजन पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा देंगे तथा बारां जिले के पर्यटन विकास में सहयोगी सिद्ध होंगे।






