Friday, October 2, 2026
file_000000001f3c81f8af4bf00ddfabb1bf
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

नवीन ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट निर्माण को मिली रफ्तार, किसानों को मुआवजा चेक वितरित

– भारत सिंह चौहान✍️

कोटा। कोटा-बूंदी क्षेत्र में प्रस्तावित नवीन ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों ने गति पकड़ ली है। इसी क्रम में एयरपोर्ट भूमि से गुजर रही 400 केवी विद्युत लाइन (पीजीसीआईएल) को डायवर्ट कर नए रूट पर स्थानांतरित किया जा रहा है।

इसके तहत नए रूट में आने वाली खातेदारी भूमि के प्रभावित किसानों को मुआवजा राशि के चेक वितरित किए गए। बुधवार  को ग्राम पंचायत जाखमुंड कार्यालय में विशेष शिविर आयोजित कर चेक वितरण किया गया।

यह शिविर कोटा विकास प्राधिकरण आयुक्त ममता तिवारी के निर्देश पर आयोजित किया गया। शिविर में नायब तहसीलदार संदीप सक्सेना, कानूनगो आनंद कुमार, भवानीशंकर कारपेंटर एवं प्रफुल्ल गोयल द्वारा किसानों को मुआवजा चेक सौंपे गए।

प्राधिकरण के अनुसार कुल 600 से अधिक चेक वितरित किए जाने हैं, जिनमें से अब तक 85 से अधिक किसानों को मुआवजा राशि प्रदान की जा चुकी है।

केडीए की विशेषाधिकारी (भूमि) मालविका त्यागी ने बताया कि जो खातेदार शिविर में उपस्थित नहीं हो सके हैं, वे कार्यालय समय में केडीए की भूमि अवाप्ति शाखा में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर अपने मुआवजा चेक प्राप्त कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles