Friday, October 2, 2026
file_000000001f3c81f8af4bf00ddfabb1bf
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

विराट हिंदू सम्मेलन: एकता और संस्कृति कार्यक्रम में वांछित फाउंडेशन दिल्ली टीम सम्मानित

कोटा/विराट हिंदू सम्मेलन आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के संजय नगर स्थित महेन्द्रा पार्क में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों के धर्मप्रेमी, समाजसेवी और स्थानीय नागरिकों ने भारी उत्साह के साथ भाग लेकर सम्मेलन को ऐतिहासिक रूप दिया।

वांछित फाउंडेशन दिल्ली की संस्थापिका एवम् राष्ट्रीय अध्यक्षा, डॉ. सुनीता मेहरोत्रा वांछित फाउंडेशन परिवार के साथ सम्मेलन में शामिल हुई और योग के बच्चों के माध्यम से सम्मेलन में सभी लोगों को योग के प्रति जागरूक किया। आयोजकों ने वांछित फाउंडेशन दिल्ली के सम्मानित सदस्यों को बच्चों के साथ मंच पर सम्मानित किया।

वांछित फाउंडेशन दिल्ली के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. साक्षित ने कहा कि विराट हिन्दू सम्मलेन हिन्दू समाज को संगठित करने में सहायक होगा। यह कार्यक्रम हिन्दू संस्कृति, परंपरा और एकता को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles