Friday, October 2, 2026
file_000000001f3c81f8af4bf00ddfabb1bf
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

निः शुल्क इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा शिविर में सैकड़ों मरीज लाभान्वित

कोटा/इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा परिषद जयपुर राजस्थान की कोटा इकाई द्वारा आयोजित विशाल निः शुल्क इलेक्टोपैथी चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया ।

इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा परिषद राजस्थान के संरक्षक डॉ आर बी गुप्ता एव कोटा संभाग प्रभारी डॉ शादाब अहमद ने बताया कि चिकित्सा शिवर का आयोजन शिव भगवती मंदिर समिति तलवंडी एव समाज सेवी राजेंद्र अग्रवाल के सहयोग से किया गया।

चिकित्सा शिविर में मुख्य अतिथि राजेश कृष्ण बिरला अध्यक्ष राजस्थान रेड क्रॉस सोसाइटी एव नागरिक सहकारी बैंक कोटा तथा विशिष्ट अतिथि वार्ड पार्षद योगेश आहलूवालिया राणा रहे

राजेश कृष्ण बिरला ने बताया कि मै आठ – दस निः शुल्क इलेक्टोपैथी चिकित्सा शिविर में भाग ले चुका हूं कोटा के इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सक लगन एव सेवा भाव से काम करते है में, इनकी तहे दिल से प्रशंसा करता हूं

राजेश बिरला ने कहा कि मैं राजस्थान सरकार को पत्र लिखकर अवगत कराऊंगा की कोटा के इलेक्ट्रोपैथिक चिकित्सक बहुत सेवा भाव से चिकित्सा कर रहे हैं नर सेवा नारायण सेवा के भाव से कार्य कर रहे हैं ।

मैं राजस्थान सरकार से आग्रह करूंगा की समस्त सरकारी डिस्पेंसरीयो में इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सकों की नियुक्ति की जाए और इनका बजट दिया जाए ताकि यह चिकित्सा पद्धति राजस्थान की जनता तक आसानी से पहुंच सके।

चिकित्सा शरीर में कोटा की वरिष्ठ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी जिसमे मुख्य रूप से डॉ महावीर प्रसाद जिला सचिव कोटा, डॉ सुल्तान आबिद खान डॉ एसपी मिश्रा डॉ शिखा गुप्ता डॉ सलमा बेगम डॉ अदा फिरोज डॉ रामप्रताप डॉ रमेश कुमार डॉ संजय गुप्ता डॉ शाकिर मोहम्मद डॉ जीपी राजकुमार डॉ दीप सिंह डॉ सुरेन्द्र सिंह चोहान आदि चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी

शिविर में ब्लड प्रेशर ब्लड शुगर की जांच निः शुल्क की गई । साथ ही शिविर में आने वाले सभी मरीजों को 15 दिन की दवाइयां निः शुल्क दी गई

शिविर में 437 रोगियों को निशुल्क परामर्श दिया गया ।

वार्ड पार्षद योगेश राणा ने बताया कि मैं इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा शिविर में पहले भी भाग ले चुका हूँ और मेरे आग्रह पर आज मेरे वार्ड 55 में विशाल शिविर लगाया गया

में पिछले शिविर में गुप्ता हॉस्पिटल पर गया था मुझे शिविर में डॉक्टरों की चिकित्सा तथा इस चिकित्सा के बारे में जानकर बहुत अच्छा लगा जब से मेरे मन में थी कि हमारे मंदिर पार्क में भी एक इलेक्टोपैथी का सिविल लगाया जाए इलेक्टोपैथी सबसे सस्ती सुलभ और सस्ती चिकित्सा पद्धति है में पत्र लिखकर राज्य सरकार को अवगत कराऊंगा इलेक्टोपैथी चिकित्सा पद्धति को जन-जन तक पहुंचने में सहयोग करें

और इलेक्ट्रोपैथी के चिकित्सकों को सरकारी अस्पतालों में नियुक्ति दी जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles