Friday, October 2, 2026
file_000000001f3c81f8af4bf00ddfabb1bf
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

हिंदू नववर्ष उत्सव आयोजन समिति कोटा महानगर की बैठक सम्पन्न

कोटा। हिंदू नववर्ष उत्सव आयोजन समिति, कोटा महानगर की आज प्रथम बैठक राधा कृष्ण मंदिर, तलवंडी परिसर, कोटा में आयोजित हुई, जिसमें आगामी हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 के कार्यक्रमों हेतु महानगर अध्यक्ष गोविंद नारायण अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण श्रीवास्तव एवं महामंत्री डॉ. बाबूलाल भाट घोषित किए गए।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में कबीरपंथी प्रभाकर साहिब, बंगाली संत स्वामी नारायण भारती, श्रीकुलम शक्तिपीठ की नीति अंबाजी और समाजसेवी नरेंद्र कंसूरिया मौजूद रहे।

बैठक की अध्यक्षता नरेन्द्र कंसुरिया ने की एवं बैठक का संचालन महामंत्री बाबूलाल भाट ने किया। बैठक का प्रारंभ हनुमान चालीसा के पाठ से किया गया।

बैठक में कुछ कार्यक्रमों हेतु संयोजक एवं सह संयोजक नियुक्त किए गए, जिनमें विशाल वाहन रैली संयोजक युधिष्ठिर सिंह हाड़ा, सह संयोजक मुकुट नागर, लव शर्मा, विजय सिंह, विकास शर्मा, योगेश रेनवाल, सुमेर सिंह, राकेश मिश्रा, सत्य प्रकाश शर्मा बालिता, पवन सिंह, रौनक आनंद। महिला संयोजक रेणु मिश्रा, सह संयोजक चेतना

भव्य भजन संध्या संयोजक पंकज मेहता,सह संयोजक किशन पाठक, राजेंद्र खंडेलवाल। स्वदेशी मेला संयोजक प्रमोद राठौर सह संयोजक नारायण हेड़ा, सुनीता जोली और मुकेश विजय को नियुक्त किया गया।

समाजसेवी नरेंद्र कंसूरिया ने कहा कि “संपूर्ण हिंदू समाज मिलकर अपने हिंदू नववर्ष को आयोजित करेगा।” उन्होंने बताया कि “हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 के शुभारंभ के अवसर पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम होंगे, जिनमें अनेक नवाचार एवं विविधतापूर्ण कार्यक्रमों पर विचार किया जा रहा है।”

आयोजन समिति ने प्रमुख कार्यक्रमों के रूप में विशाल वाहन रैली, स्वदेशी मेला, भजन संध्या और हिंदू नववर्ष के शुभारंभ वर्ष प्रतिपदा की पूर्व संध्या पर बस्ती स्तर पर महाआरती के आयोजन तय कर लिए हैं।

उन्होंने बताया कि शीघ्र ही आयोजन समिति की बड़ी बैठक होगी, जिसमें कार्यक्रमों और कार्यकारिणी को अंतिम रूप दिया जाएगा।

बैठक को संत प्रभाकर साहिब, श्रीकुलम शक्तिपीठ माताश्री नीति अंबाजी, बंगाली संत स्वामी नारायण भारती ने संबोधित कर हिंदू समाज की एकता पर जोर दिया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से समाजसेवी अजय सिंह , श्याम बिहारी नागर, जटाशंकर शर्मा, युधिष्ठिर सिंह हाड़ा, सत्यनारायण श्रीवास्तव, अरविन्द गोयल, रामकुमार मेहता, सुनीता व्यास, मुकुट नागर, अरविन्द सिसोदिया, दिनेश सोनी, बी.एल. गोचर, राकेश मिश्रा, सत्य प्रकाश शर्मा बालिता, प्रमोद राठौड़, रेनू मिश्रा, अनीता मीणा, एडवोकेट सोनम पुरोहित, रमा शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles