Friday, October 2, 2026
file_000000001f3c81f8af4bf00ddfabb1bf
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

अमीन पठान के नेतृत्व में कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ का विधानसभा घेराव, लाठीचार्ज-वॉटर कैनन के बीच खिलाड़ियों-युवाओं के मुद्दों पर प्रदर्शन

कोटा/राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के खेल-कूद प्रकोष्ठ के तत्वावधान में प्रदेश अध्यक्ष अमीन पठान के नेतृत्व में मंगलवार को राजस्थान विधानसभा का घेराव किया गया। प्रदेशभर से हजारों की संख्या में पहुंचे खिलाड़ियों, युवाओं, मजदूरों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की खेल नीतियों, मनरेगा में कटौती तथा युवाओं में बढ़ते नशे के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया।

घेराव में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, विधायक अमीन काग़ज़ी, विधायक हाकम खान, विधायक प्रत्याशी अर्चना शर्मा तथा वरिष्ठ नेता आर.आर. तिवारी सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। नेताओं ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ियों, युवाओं और मजदूरों के मुद्दों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रदर्शनकारियों ने खिलाड़ियों को टीए/डीए और प्रोत्साहन राशि समय पर देने, युवाओं में बढ़ते नशे पर रोक लगाने तथा मनरेगा में की गई कटौती वापस लेने की मांग को लेकर नारेबाजी की। बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए और प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वॉटर कैनन का प्रयोग किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वे शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए लाठीचार्ज और बल प्रयोग किया, जिसमें कई कार्यकर्ता, खिलाड़ी और खेल प्रकोष्ठ पदाधिकारी घायल हो गए। कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए कहा कि खेल, रोजगार (मनरेगा) और नशा मुक्ति जैसे गंभीर मुद्दों पर आवाज उठाना अपराध नहीं है।

प्रदेश अध्यक्ष अमीन पठान ने कहा कि यह संघर्ष खिलाड़ियों के सम्मान, युवाओं के भविष्य और मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई है। यदि समय रहते सरकार ने खिलाड़ियों, युवाओं और मजदूरों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा घेराव में उमड़ा जनसमर्थन इस बात का संकेत है कि प्रदेश का खिलाड़ी, युवा और मजदूर अब अन्याय के खिलाफ एकजुट हो चुका है।

IMG-20260415-WA0158
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles