Friday, October 2, 2026
file_000000001f3c81f8af4bf00ddfabb1bf
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

दिल्ली-मुंबई रेलवे लाइन पर युवक की मौत, सुसाइड की आशंका

कोटा/सोमवार देर रात दिल्ली-मुंबई रेलवे लाइन पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान जितेंद्र अजवानी (40) के रूप में हुई है, जो उद्योग नगर थाना क्षेत्र के कंसुआ अफॉर्डेबल योजना क्षेत्र में रहता था।

जानकारी के अनुसार, जितेंद्र एक कपड़े की दुकान पर काम करता था। देर रात सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। शव को कब्जे में लेकर एमबीएस हॉस्पिटल के पोस्टमार्टम रूम भिजवाया गया।

उद्योग नगर थाना के एएसआई मोहम्मद अनवर ने बताया कि घटना किन परिस्थितियों में हुई, युवक रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचा और इसके पीछे क्या कारण रहा, इन सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्रारंभिक जानकारी में सुसाइड की संभावना जताई जा रही है। मृतक के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

IMG-20260415-WA0158
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles