Friday, October 2, 2026
file_000000001f3c81f8af4bf00ddfabb1bf
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

शिवपुरा में केडीए की बड़ी कार्रवाई, अवैध क्रिकेट अकादमी ध्वस्त

कोटा/कोटा में अतिक्रमण के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत मंगलवार को कोटा विकास प्राधिकरण (केडीए) ने शिवपुरा इलाके में सख्त कार्रवाई की। शैक्षणिक उपयोग के लिए आवंटित भूमि पर अवैध रूप से संचालित की जा रही ‘सारा क्रिकेट अकादमी’ को बुलडोजर चलाकर हटा दिया गया।

केडीए अधिकारियों के अनुसार, यह जमीन मूल रूप से शिक्षा से जुड़े कार्यों के लिए आवंटित थी, लेकिन लंबे समय से यहां अवैध निर्माण कर कब्जा किया गया था। शिकायत मिलने के बाद प्राधिकरण ने मामले की जांच करवाई, जिसमें कब्जा अवैध पाया गया।

जांच के बाद केडीए की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। बुलडोजर और जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध निर्माण, लगाए गए नेट और अन्य ढांचों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर मौजूद रहे।

केडीए अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शैक्षणिक और सार्वजनिक उपयोग की जमीन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि शहर में जहां भी अवैध कब्जे पाए जाएंगे, वहां इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles