Friday, October 2, 2026
file_000000001f3c81f8af4bf00ddfabb1bf
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

महाशिवरात्रि पर हाडोती केसरी दंगल में 300 पहलवानों का दमखम, इशिता राठौर बनीं विजेता

-रामावतार राठौर✍️

कोटा।श्री मंगलेश्वर महादेव व्यायाम शाला में बाबा गोपीनाथ भार्गव एवं गुरु द्रोणाचार्य चौथमल पहलवान की स्मृति में आयोजित हाडोती केसरी कुश्ती दंगल एवं रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड प्रतियोगिता महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य रूप से संपन्न हुई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला तथा विशिष्ट अतिथि विधायक कल्पना देवी रहीं।

इस अवसर पर ओम बिरला ने कहा कि युवाओं में आध्यात्मिक संस्कृति के प्रति आस्था और पारंपरिक खेलों से जुड़ाव सराहनीय है। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आश्वासन दिया कि खेलों को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

दंगल में क्षेत्र के 40 अखाड़ों से आए लगभग 300 पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। साथ ही हाडोती क्षेत्र के 100 गुरुजनों एवं अतिथियों को साफा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि हाडोती केसरी दंगल पिछले 40 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है।

🏆 प्रतियोगिता परिणाम

रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड विजेता: इशिता राठौर (पुत्री हेमराज राठौर),उपविजेता: दिव्या शर्मा,हाडोती केसरी विजेता: आदित्य पवार,उपविजेता: दीपक गुर्जर (कैथून)

कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबा शैलेंद्र भार्गव ने की तथा संरक्षक आई.के. दत्ता रहे।

विशिष्ट अतिथियों में पंकज मेहता, जिला अध्यक्ष राकेश जैन, महिप सिंह सोलंकी, बद्री गोचर, विशाल शर्मा, प्रेम भाटिया, गोविंद शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मुख्य आयोजनकर्ता गुरु नाथूलाल सुमन पहलवान रहे। आयोजन सचिव अजय सिंह राठौड़, समाजसेवी डॉ. दुर्गा शंकर सैनी, अध्यक्ष नरेंद्र मेघवाल, युवराज सुवालका, भानु प्रताप सुमन, महेंद्र सुमन, चंदन सेन, जगदीश मोहिल, लक्ष्मण राठौर सहित कई कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ, जिसमें खिलाड़ियों के सम्मान और पारंपरिक खेलों के संरक्षण का संदेश दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles