Friday, October 2, 2026
file_000000001f3c81f8af4bf00ddfabb1bf
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

इंटरनेशनल सिल्वर मेडलिस्ट सुनील कुमार साहू को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया मेडल पहनाकर सम्मानित

कोटा/अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट सिल्वर मेडलिस्ट सुनील कुमार साहू ने एक बार फिर क्षेत्र और देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने हाल ही में आयोजित 7वीं इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स इंटरनेशनल चैंपियनशिप में लॉन्ग जंप (लंबी कूद) स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर भारत को गौरवान्वित किया।

सुनील की इस उपलब्धि पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उन्हें अपने बंगले पर आमंत्रित किया, मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनके जज़्बे व हौसले की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

सुनील कुमार साहू अब तक 20 मेडल अपने नाम कर चुके हैं, जिनमें 12 गोल्ड मेडल शामिल हैं। वे 100 मीटर और 400 मीटर दौड़ में अपनी कैटेगरी में ऑल इंडिया फर्स्ट रैंक पर हैं और लगातार 6 राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। वर्तमान में वे पैरा ओलंपिक गेम्स की तैयारी में जुटे हैं।

अपनी सफलता और संघर्ष के बारे में भावुक होते हुए सुनील कुमार साहू ने कहा —

“मैंने जिंदगी में बहुत संघर्ष किया है। दुर्घटना के बाद मैं 2 साल तक बेड पर रहा। उसके बाद मेरे पापा, भाई और बहन — तीनों का देहांत हो गया। खेल क्षेत्र में भी 5 साल तक असफलताओं का दौर देखा, लेकिन कभी हिम्मत नहीं हारी। आज जो भी सफलता मिली है, वो मेरी माँ के संघर्ष और मेरी मेहनत का फल है।”

सुनील ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां को दिया, जिन्होंने दिन-रात मेहनत मजदूरी कर उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles