Tuesday, April 21, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

शिव काव्य आराधना: मौजी बाबा आश्रम में काव्य गोष्ठी सम्पन्न

शिव काव्य आराधना: मौजी बाबा आश्रम में काव्य गोष्ठी सम्पन्न

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर राष्ट्रीय कवि संगम के तत्वावधान में मौजी बाबा आश्रम पर भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन डॉ. शिव कुमार शर्मा ‘शिव लहरी’ ने किया।

इस काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता अखिल भारतीय साहित्य परिषद् के संयोजक योगीराज ‘योगी’ ने की।

कार्यक्रम में उपस्थित कवियों ने भगवान शिव की भक्ति, आस्था और जीवन दर्शन पर आधारित रचनाओं का सुंदर पाठ किया। काव्य पाठ करने वालों में प्रमुख रूप से—अश्वस्थामा दाधीच,राम शर्मा ‘कापरेन’,इंदु गौतम,सूर्य प्रकाश शर्मा,बंटी सुमन,रूपनारायण ‘संजय’,अनिता शर्मा ‘शिव लहरी’,बाल कवि साकेत शर्मा शामिल रहे।

कवियों की रचनाओं ने वातावरण को शिवमय बना दिया और श्रोताओं ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में अनिता शर्मा ‘शिव लहरी’ ने सभी पधारे हुए कवियों, अतिथियों एवं श्रोताओं का आभार व्यक्त किया। आयोजन को साहित्य प्रेमियों ने अत्यंत सराहनीय बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles