Friday, October 2, 2026
file_000000001f3c81f8af4bf00ddfabb1bf
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

सर्व समाज संस्था द्वारा 11 जोड़ों का निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न

कोटा। सर्व समाज संस्था की ओर से जमीयतुल मंसूरियान छात्रावास भवन टैगोर नगर में 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। इस आयोजन में राजस्थान के विभिन्न जिलों के साथ-साथ मध्य प्रदेश से भी जोड़े शामिल हुए।

कार्यक्रम में 8 लड़कियों का विवाह पूरी तरह निःशुल्क संपन्न कराया गया। संस्था के अध्यक्ष अकरम खान ने बताया कि संस्था का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का सम्मानपूर्वक विवाह कराना है, ताकि किसी पर आर्थिक बोझ न पड़े।

उन्होंने जानकारी दी कि संस्था द्वारा आगामी 29 मार्च और 12 अप्रैल को भी इसी प्रकार के सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को लाभ मिल सके।

आयोजन के दौरान समाज के गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में परिजन उपस्थित रहे। नवविवाहित जोड़ों को संस्था की ओर से उपहार एवं घरेलू उपयोग की सामग्री भी भेंट की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles