Friday, October 2, 2026
file_000000001f3c81f8af4bf00ddfabb1bf
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

नगर निगम कोटा की बड़ी कार्रवाई: 40 प्रतिबंधित चाइनीज मांझे जप्त, अतिक्रमण हटाया

श्याम सुंदर शर्मा ✍️

कोटा। नगर निगम कोटा द्वारा शहर को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को अतिक्रमण हटाने एवं प्रतिबंधित चाइनीज मांझा जप्त करने की प्रभावी कार्यवाही की गई।

नगर निगम कोटा के आयुक्त ओम प्रकाश मेहरा ने बताया कि नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तरुण कांत सोमानी के नेतृत्व में संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान सहायक अग्निशमन अधिकारी श्रीमती सीता चोबदार, जाप्ता प्रभारी संजीव कुमार सहित नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता मौजूद रहा।

अभियान के तहत कुन्हाड़ी, खेड़ली फाटक एवं खण्ड गावड़ी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए लगभग 40 प्रतिबंधित चाइनीज मांझा के रोल जप्त किए गए, जिन्हें मौके पर ही जलाकर नष्ट किया गया। यह कार्रवाई आमजन व पक्षियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई।

वहीं प्रभारी तोसिफ खान मय अतिक्रमण टीम द्वारा रंगबाड़ी स्थित बालाजी मार्केट में सड़क किनारे किए जा रहे अस्थाई अतिक्रमण को हटाया गया। इसके अतिरिक्त, जाप्ता प्रभारी संजीव कुमार एवं दस्ता प्रभारी नरेन्द्र शाक्यवाल के नेतृत्व में विशाल मार्केट छावनी क्षेत्र में अस्थाई अतिक्रमण को लेकर मुनादी करवाई गई।

नगर निगम की अतिक्रमण टीम ने कोटा विकास प्राधिकरण (KDA) की टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए बोरखेड़ा स्थित होली फैमिली हॉस्पिटल के सामने निर्माणाधीन सड़क पर एक तरफा मार्ग को बाधित कर रहे अवैध अस्थाई अतिक्रमण को हटाया। इससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुगम हो सकी।

 

नगर निगम कोटा ने स्पष्ट किया है कि निगम क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles